आतंकियों से बलपूर्वक निपटे सरकार, न बरतें नरमी : इमरान मसूद

imran masood

सहारनपुर। पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों से बलपूर्वक निपटे। इन्हें कुचल देना चाहिए, जिससे इन आतंकियों को एक सबक मिले।

सांसद ने कहा कि पहले हम लोग कश्मीर में रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, लेकिन अब पर्यटक रात में भी सड़कों पर बिना किसी डर के घूम सकते हैं। मैं खुद भी तीन दिन पहले कश्मीर गया था। रात 12 बजे तक हम वहां सड़कों पर घूम रहे थे। पर्यटक भी रात में बिना किसी डर के घूमते हुए दिखाए थे, जो नजारा सुकून देने वाला था। पिछले कुछ समय में कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा था।

स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन मंगलवार की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। आतंकियों ने परिजनों के सामने लोगों को मारा है। यह घटना बेहद दुखद है। सरकार को इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले से सख्ती से निपटना चाहिए। सरकार आतंकवाद के साथ किसी तरह से समझौता न करें।

advertisement at ghamasaana