मेरठ। लखीमपुरी खीरी में गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत के बाद उपजे विवाद के चलते राज्यपाल आनंदी पटेल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। राज्यपाल के आगमन के दौरान कहीं विरोध प्रदर्शन न हो जाए, इसकी आशंका थी। वहीं, विवि में टेंट लग गया था, तमाम कार्य कराए जा रहे थे।
राज्यपाल अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में ऑनलाइन मौजूद रहेंगी। विवि के भवनों का लोकार्पण भी करेंगी। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल को मेरठ- बिजनौर हापुड़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम में आना था। मंगलवार सुबह राजभवन से बताया गया कि उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में बुधवार सुबह होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में वे ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगी प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
राज्यपाल को नैक के लिए विवि का प्रेजेंटेशन देखना था, साथ ही विवि की समीक्षा भी करनी थी। इसको लेकर उन्होंने आठ अक्तूबर को कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति, नैक टीम के सदस्यों की लखनऊ बुलाया है।

