दो घंटे चली गोलीबारी के बाद मारा गया हिजबुल सरगना, सुरक्षा जवानों ने 60 लोगों को बचाया

नई दिल्ली। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से स्कूली बच्चों समेत 60 लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के जिला सरगना मुदासिर अहमद वागे को ढेर कर दिया।

जिले के अशमुजी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। कई बार की अपील के बाद भी आतंकी नहीं माने। उन्होंने फायरिंग जारी रखी जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारा गया। मृत आतंकी देवसर निवासी मुदासिर अहमद वागे 2018 से सक्रिय था और ए प्लस श्रेणी के दहशतगर्द के रूप में पुलिस के वांछितों की सूची में दर्ज था। वह सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर आतंकी हमलों में शामिल था। मारे गए आतंकी से हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

advertisement at ghamasaana