बिजनौर। नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के निकट भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी जनपद अमरोहा के गांव सरकड़ा निवासी हैं।
कोतवाली से नजीबाबाद दिशा आ रही तेज रफ्तार कर डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों में एक सिपाही और पिता पुत्र बताए जाते हैं। पुलिस को कार से एक मृतक की परविंदर नाम की आईडी मिली है। पुलिस अन्य की पहचान करने के लिए संपर्क कर रही है।
मृतक गांव सरकड़ा एबछराव अमरोहा निवासी बताए जाते हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

