नोएडा सेक्टर-54 के खरगोश पार्क में नमाज पढ़ने पहुंच गए सैकड़ों लोग, पुलिस ने रोका

नोएडा। सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए पहुंचे सैकड़ों लोगाें को पुलिस ने लौटा दिया। हालांकि, पार्क के पास मजार पर नमाज पढ़ी गई। पुलिस का कहना है कि खुले और सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि को अनुमति नहीं है। ऐसे में लोगों को वापस भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, खरगोश पार्क के पास एक मजार है। यहां पर सेक्टर-57, 58, 59 आदि सेक्टर की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग आते हैं। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो मजार के साथ-साथ लोग खरगोश पार्क में भी नमाज पढ़ रहे थे। शुक्रवार को पहुंचे लोगों को पुलिस ने पार्क में नमाज पढ़ने से मना कर दिया।

खरगोश पार्क के पास मजार में पहले की तरह नमाज होती रहेगी। खुले और सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। इसके लिए धार्मिक स्थल चिह्नित हैं।

  • रणविजय सिंह, एडीसीपी
advertisement at ghamasaana