ऑनलाइन गेम तीन पत्ती में 10 लाख हारा तो युवक ने दे दी जान

नई दिल्ली। कहते हैं कि लत किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती, चाहे फिर वो लत ऑनलाइन गेम (Online Game) की ही क्यों ना हो। मध्य प्रदेश के राजगढ़ (Madhya Pradesh rajgarh) में एक युवक ने ऑनलाइन गेम के कारण ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का सिर और धड़ अलग हो गए।

दरअसल युवक को मोबाइल में तीन पत्ती खेल खेलने का बहुत शौक था। इस गेम की लत के कारण युवक इस गेम में 10 लाख रुपए हार गया था। वो लोगों से कर्जा लेकर गेम खेला करता था। गेम के कारण उस पर लोगों की उधारी काफी हो गई थी. इसी कारण वो एक महीने से बहुत परेशान था।

ये मामला ब्यावरा के पास पडोनिया गांव का है. युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की पहचान विनोद दांगी के रूप में की गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहना संभव हो सकेगा।

युवक विनोद के दोस्तों का कहना है कि वो पिछले तीन महीने से तीन पत्ती गेम खेल रहा था। वो इस खेल को इतना खेलता था कि उसे इस गेम की लत हो गई थी। तीन पत्ती गेम खेलने के लिए उसने अपनी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों से रुपए भी उधार लिए थे. इसमें वो 10 लाख रुपए भी हार चुका था। इस गेम का वो इतना दीवाना हो गया था कि दुकान पर बैठकर दिनभर यही गेम खेलता रहता था।

advertisement at ghamasaana