मुज़फ्फरनगर। आरएसएस प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा कि पवित्र मनुष्य ही बुद्धि के पार जा सकता है। सत्य कठोर होता है, सत्य का आचरण करना चाहिए।
देश को आगे बढ़ाने के लिए सबको आगे आकर सहयोग करना होगा तभी देश विश्व गुरु बनेगा। हमारा देश विश्व गुरु बनेगा तो दुनिया में फैली अशांति की स्थिति समाप्त हो जाएगी। कमाने वाले से ज्यादा बांटने वाला बड़ा होता है। एक जमाना था जब मंदिरों मैं धर्म के अलावा रोजगार कला और शिक्षा भी संचालित होती थी। विदेशियों ने सबसे पहले हमारी इसी शक्ति को खत्म किया।

