अनूठा फैसला : सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाया तो मददगार को मिलेंगे पांच हजार रुपये

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों की जान बचाने के लिए बड़ी पहल की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रोड एक्सीडेंट में पीड़ित को गंभीर चोट लगने के एक घंटे के भीतर हॉस्पिटल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये नगद देने की बात कही है।

अभी भी कई लोग इस तरह की मदद करते हैं, लेकिन ज्यादातर घायल को इसलिए छोड़कर चले जाते हैं कि पुलिस उन्हीं को घटना में गवाह ना बना ले या उन्हें किसी कानूनी कारवाही से गुजरना पड़े।

केंद्र सरकार की इस योजना से लोग गंभीर लोगों की मदद के लिए प्रोत्साहित होंगे। हादसों के दौरान गंभीर मरीजों की जान बच सकेगी।

advertisement at ghamasaana