दोस्ती को राजी नहीं हुई किशोरी तो वायरल कर दिए अश्लील फोटो

rape

मेरठ। किशोरी ने दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराया तो मनचले ने फोटोशॉप की मदद से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने तीन दिन पहले सदर बाजार पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार रात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को उसी क्षेत्र का विशाल उर्फ कल्लू काफी समय से परेशान करता आ रहा था। कई बार उसने किशोरी पर दोस्ती करने का दबाव बनाया लेकिन उसने मना कर दिया।

चार दिन पहले आरोपी ने किशोरी के फेसबुक से फोटो उठाकर उसमें छेड़छाड़ करते हुए उस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। किशोरी को जानकारी हुई तो उसने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

तीन दिन से सदर बाजार पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाला हुआ था। मंगलवार सुबह परिजनों ने अफसरों से शिकायत की, जिसके बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

advertisement at ghamasaana