बसपा छोड़कर कांग्रेस में जा सकते है इमरान मसूद

0 0

सहारनपुर। जिले के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद एक बार फिर कांग्रेस में जा सकते है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ कर उन्हें राजनीति में देश का हीरो बताया है। इससे कयास लगाए रहे है कि वह फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें बहनजी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के निर्देश दे रखे है, फिर भी चाहे जो हो जाए मुझे लोकसभा चुनाव तो हर हाल में लड़ना है। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सियासी गलयारों में उनका फिर से पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

इमरान मसूद ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की खूब तारीफ की। इमरान मसूद बोले कि, राहुल गांधी देश के हीरो हैं, वह देश और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। राहुल गांधी बेखौफ होकर जनता के हित की बात करते हैं। सत्ता परिवर्तन जरुरी है, वर्तमान सरकार से संविधान को खतरा है। एक राहुल गांधी ही हैं, जो हर वर्ग और गरीब के हितैषी हैं। वर्तमान में अन्य पार्टियों के नेता वर्तमान सरकार की गलत नीतियों पर नहीं बोल रहे हैं। सिर्फ राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता है, जो गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी मेरे फेवरेट है, मैं उन्हें पसंद करता हूं। कांग्रेस में फिर से वापसी के बारे में उन्होंने कहा कि मैँ अभी बसपा में हूं, बहनजी ने मुझे चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कह रखा है। हां, इतना जरुर है कि मुझे हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ना है, यदि किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो तो भी मैँ लोकसभा का चुनाव लडूंगा।

2019 में चुनाव कांग्रेस से लड़ा था

इमरान मसूद ने 2019 का लोकसभा चुुनाव सहारनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट से लड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे, मगर उन्हें अखिलेश यादव ने टिकट नहीं दिया था। दस महीने पहले वो सपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी समधन खदीजा मसूद को मेयर का चुनाव लड़वाया था।

advertisement at ghamasaana