मुजफ्फरनगर। नशे की हालत में फिल्म जाट देखने पहुंचे युवक की हंगामा करने पर कुछ दर्शकों ने पिटाई कर दी। इसके बाद युवक शिव चौक पहुंचा। चाकू से अपने हाथ की नस काटकर खून को शिव मूर्ति के परिसर में छिड़क दिया। पुलिस ने युवक को पकड़कर उपचार कराया।
बुधवार को नशे की हालत में लगभग 48 वर्षीय राहुल शर्मा शिव चौक पहुंचा। पुजारी रमेश चंद इससे पहले कुछ समझते, तभी युवक ने चाकू से अपना हाथ की नस काट ली। हाथ को हिलाकर खून को मंदिर परिसर के साथ ही नंदी पर भी छिड़क दिया। पुजारी ने शोर मचाया।
कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने कोतवाली में भी हंगामा किया, उ जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। युवक शादी विवाह में वेटर का काम करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह जाट फिल्म देखने गया था। उसने शराब पी थी, यहां पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि युवक को उपचार दिलाया गया है। उसने ऐसा क्यों किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

