मेरठ की देवलोक कॉलोनी में लूट कर भागते बदमाश को पेड़ से बांधकर पीटा

मेरठ। देवलोक कालोनी में 70 वर्षीय महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा और बाद में टीपी नगर पुलिस को सौंप दिया। टीपी नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रस्सी से बांधकर आरोपी से पूछने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देवलोक कालोनी निवासी राजपाल सिंह की मां हरबीरी देवी घर के बाहर बैठी थीं। तभी बाइक सवार एक बदमाश उनके कान से कुंडल झपटकर भागने लगा। इससे वृद्धा का कान भी फट गया। वृद्धा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और बदमाश को पकड़ लिया।

यहां भीड़ जुट गई और लोगों ने पहले बदमाश के हाथ-पैर बांधे और फिर उसे पेड़ से की। एए बांधकर पीटा। कुछ लोगों ने इसका कि आरो वीडियो भी बना लिया। लोगों से पिट रहा आरोपी बार बार छोड़ने की गुहार लगाता रहा।

advertisement at ghamasaana