शामली में अनियंत्रित बस खंभे से टकराकर खाई में लटकी, रुक गईं यात्रियों की सांसें

In Shamli the uncontrolled bus collided

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ.करनाल हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बिजली के खंभे से टकराकर लटक गई। हादसे में कई यात्री चोटिल हुए। यात्रियों ने चालक और परिचालक पर नशे में होने का आरोप लगाया।

लखीमपुर खीरी से बस जालंधर जा रही थी। बताया गया कि बस में 70 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कई यात्रियों को गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद भेज दिया गया।

यात्रियों का कहना था कि नशे में चालक काफी तेज ग‌ति से बस चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे टोका भीए लेकिन वह नहीं माना। गनीमत रही कि बस खंभे टकराकर लटक गई और पलटने से बच गई। यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

advertisement at ghamasaana