लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को अगले महीने वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। इस बाबत परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक संजय सिंह ने बुधवार को अक्टूबर के वेतन के वेतन के साथ सात फीसदी महंगाई भत्ता देने को अनुमति दे दी है। वहीं पेशनभोगी कर्मियों को भी महंगाई भत्ता मिलेगा।
इस भत्ते का लाभ एक जुलाई 2020 से मिलेगा, वही एक जुलाई 2017 से एक जुलाई 2020 के बीच एरियर देय नहीं होगा। अभी रोडवेज कर्मियों को 4% महंगाई भत्ता मिल रहा है। इनमें से 3% की वृद्धि कर 7% एरियर दिया जाएगा ।
हालांकि रोडवेज कर्मियों का कहना है कि अन्य विभागों में 28% तक महंगाई भत्ता दिया जा रहा हैं और उन्हें अभी भी 21% कम भत्ता मिलेगा।

