IND-A vs AFG-A : वैभव सूर्यवंशी फिर फेल, कुशाग्र-तिलक की साझेदारी से भारत मजबूत

tri nation series

कोलंबो/स्पोर्ट्स डेस्क । श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन सीरीज में भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच मुकाबला जारी है। इस मैच में भारतीय अंडर-19 सनसनी वैभव सूर्यवंशी का खराब फॉर्म लगातार चौथी बार भी जारी रहा। हालांकि, वैभव की नाकामी के बावजूद प्रियांश आर्या और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत-ए ने मजबूत स्कोर की नींव रख दी है। ताजा समाचार मिलने तक टीम इंडिया ने 37 ओवरों में 4 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन 15 साल के वैभव क्रीज पर सेट होने के बाद एक बार फिर अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे। वे 28 गेंदों पर 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हुए। इस सीरीज में यह लगातार चौथा मौका है जब वैभव बड़ी पारी खेलने में पूरी तरह असफल रहे हैं।

वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या ने एक छोर संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। प्रियांश की इस पारी ने भारतीय मध्यक्रम को खुलकर खेलने का मौका दिया।

गायकवाड़ सस्ते में लौटे, कुशाग्र-तिलक की शतकीय साझेदारी

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। टीम इंडिया को तीसरा झटका 129 रन के स्कोर पर लगा, जब ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर अब्दुल्लाह अहमदजई की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद इशाक को कैच दे बैठे।

ऋतुराज के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने अफगान गेंदबाजों की क्लास लगानी शुरू की। दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ और आक्रामक क्रिकेट का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। कुमार कुशाग्र ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि दूसरे छोर पर तिलक वर्मा बेहद मजबूत नजर आ रहे हैं। दोनों की इस जुगलबंदी ने भारत-ए को 37 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया है और टीम अब एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

advertisement at ghamasaana