अहमदाबाद में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप

team india

तीन मैचों की वन डे सिरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 96 रन से हराकर भारत ने क्लीन स्वीप कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर के 80 और ऋषभ पंत के 56 रनों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 265 रन बनाए।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37ण्1 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने 18 गेंदों पर 36 रन और कप्तान निकोलस पूरन ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3.3 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव और दीपक चाहर को 2.2 विकेट मिले।

भारतीय टीम ने पहली बार वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं वेस्टइंडीज दो बार भारत को क्लीन स्वीप कर चुका है। 2019 में भी एक ऐसा मौका आया था, जब वेस्टइंडीज भारत के दौरे पर कोई वनडे मैच नहीं जीता था, लेकिन टीम इंडिया क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। सीरीज के दो मैच भारत के नाम रहे थे और एक मैच बेनतीजा रहा था।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 91 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 44 भारत और 43 वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं। एक मैच टाई रहा है और तीन मैच बेनतीजा रहे। दोनों टीमों के बीच 21 वनडे सीरीज हुई हैं। इनमें से सात वेस्टइंडीज और 14 भारतीय टीम के नाम रही हैं। घरेलू मैदान पर भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच भारत में कुल 11 सीरीज खेली गई हैं। इनमें से तीन वेस्टइंडीज और आठ भारत के नाम रही हैं।

advertisement at ghamasaana