भारत ने दिया ब्रिटेन को जैसे को तैसा वाला जवाब

india and britain

नई दिल्ली। ब्रिटेन के यात्रा प्रतिबंधों पर जैसे को तैसा की नीति के तहत सोमवार को लंदन से दिल्ली पहुंचे 700 यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच कराने के बाद दस दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में भेज दिया गया।

इससे पहले ब्रिटेन ने 4 अक्तूबर से नियमों ढील तो दी लेकिन भारत से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन की शर्त को बरकरार रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए वीजा नियम रविवार मध्यरात्रि से लागू हुए। इसके बाद ब्रिटेन से तीन उड़ाने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। इनमें करीब 700 यात्री सवार थे, जिनमें कई ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं।

दिल्ली सरकार की एक टीम हवाई अड्डे पर तैनात थी और उसने इन सभी यात्रियों के ठहरने की जगह का पता दर्ज किया। सभी को उनके द्वारा बताए गए स्थान पर दस दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद ही ये लोग कहीं आ जा सकेंगे। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की एक दूसरी टीम नजर रखेगी कि ये लोग क्वारंटीन नियमों का पालन करें।

advertisement at ghamasaana