महिला से बातों में दरोगा ने तोड़ी मर्यादा, अश्लील बातें करने पर हुआ निलंबित

crime

बिजनौर। केस की वादी महिला से बातों में दरोगा ने खाकी ही नहीं ब​ल्कि इंसानियत की मर्यादा को भी तोड़ दिया। महिला भी चुप रहने के बजाए मुखर हो गई और एसपी से मामले की ​शिकायत कर डाली। एसपी ने महिला दरोगा से मामले की प्राथमिक जांच कराई। जिसके आधार पर ही झालू चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। दरअसल दरोगा ने केस में दुष्कर्म की धारा बनाए रखने के लिए महिला से अनुचित मांग कर डाली थी।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने झालू चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि बुधवार को झालू की रहने वाली एक महिला ने एसपी को ​शिकायती पत्र दिया था, साथ ही एक ऑडियो भी सौंपी। प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा था कि उसने 12 सितंबर को अपने पति शुएब और ससुरालियों के ​खिलाफ केस दर्ज कराया। पति पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया।

हल्दौर थाने में यह केस दर्ज हुआ तो विवेचना की जिम्मेदारी झालू चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम को मिली। आरोप है कि केस में विवेचना के लिए दरोगा ने मसूरी के एक होटल में पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़िता भी अपनी एक दोस्त को लेकर वहां लेकर पहुंची। दोनोें ही दरोगा की कार से मसूरी गए।

आरोप है कि लौटते हुए दरोगा ने देहरादून में पीड़ित से दुष्कर्म की धारा केस में बनाए रखने के लिए अनुचित मांग की। इसके बाद पीड़िता अपने चाचा के घर चली गई। जहां फिर से दरोगा का फोन पीड़िता के पास पहुंचा और बातों ही बातों में दरोगा अपनी मर्यादा भूल गए। फोन पर ही दरोगा ने महिला को बुलाने का प्रयास किया और फिर से अनुचित डिमांड रखी। जिसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया भी वायरल हो रही है।

एक महिला ने अपने ससुरालियों के ​खिलाफ दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था, इस केस के विवेचक धर्मेंद्र के ​खिलाफ वादी महिला ने ​शिकायती की और ऑडियो भी सौंपी। ऑडियो में दरोगा ने महिला के साथ अमर्यादित बातें कही गई। जिस पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। ….नीरज कुमार जादौन, एसपी

advertisement at ghamasaana