IPL 2022 : पहले ही मैच के बाद केकेआर को बैन करने की उठी मांग, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

kkr

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 को शुरू हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है। कोरोना की विभीषिका को झेलते हुए इस बार देश में भी आईपीएल कराने का फैसला लिया गया वो 25 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ। आईपीएल के पहले ही मैच में कुछ ऐसा हुआ कि आप चौंक जाएंगे। दरअसल पहले ही मैच के बाद केकेआर को बैन करने की मांग उठी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी इसे खूब ट्ोल किया जा रहा है। कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल ट्विटर पर कुछ लोग कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार बैन करने की मांग कर रहे हैं। केकेआर पर बैन की मांग इसलिए की जा रही है क्योंकि उन्होंने कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज को सालों तक बेंच पर बैठा कर रखा और फिर उन्हें ड्रॉप भी कर दिया गया। फैंस का ये रिएक्शन उस वक्त आया जब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कुलदीप यादव ने पहले ही मैच में कमाल की गेंदबाजी की। जहां एक तरफ फैंस कुलदीप और दिल्ली कैपिटल्स की तारीफ कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ केकेआर को ट्रोल भी बराबर किया जा रहा है।

हालांकि लीग के पहले ही मैच में सीएसके को केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी, लेकिन इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग बात को लेकर बवाल मच गया है।

advertisement at ghamasaana