नई दिल्ली। IPL में मंगलवार को हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने थे. इस मुकाबले को देखने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन भी स्टेडियम में मौजूद थीं। मैच में वह कई बार अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते नजर आईं।
पूरे वक्त मैच में वह छाई रहीं. मैच में विकेट गिरने से लेकर चौके-छक्के पड़ने पर काव्या मारन जो रिएक्शन दे रहीं थीं, वह सब कैमरे में कैद हो रहे थे. कुछ-कुछ देर में कैमरा उन पर ठहरे जा रहा था।
अपने लुक्स के लिए फैमस काव्या मारन हमेशा से IPL मैचों के दौरान सुर्खियां बटोरती रहीं हैं. फरवरी में हुए IPL मेगा ऑक्शन में भी कैमरा पूरे वक्त उन्हीं पर ठहरा हुआ था. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है. मंगलवार को हुए मैच में काव्या के फैंस उनके नाम के पोस्टर लहराते हुए भी नजर आए।

