खेती को बहुत ही मेहनत और कम फायदे वाला काम माना जाता है। कई बार मौसम भी किसानों के लिए खलनायक बन जाता है। जिससे किसानों काफी नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन अगर आप थोड़ा सी भी योजना बनाकर खेती करें तो आपको न केवल बेहतर पैदावार मिलेगी बल्कि मुनाफा भी चार गुना से अधिक का होगा। आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक ही फसल से 10 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
तो आज हम बात करने जा रह हैं लहसुन की खेती के बारे में। दरअसल इसमें बस आपको ध्यान ये रखना है कि इस लहसुन की खेती में अलग.अलग तरह की पैदावार होती है। खेती शुरू करने से पहले यदि आप कुछ बातों को ख्याल रखेंगे तो आप बाद में बहुता सारी परेशानियों से बच जाएंगे। जैसे मिट्टी की जांच, कृषि विशेषज्ञ से जाने समझे कि आपके यहां लहसुन की कौन सी किस्म की खेती से अच्छी पैदावार मिलेगी। बता दें लहसुन की खेती को बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ही शुरू करें। इस हिसाब से अक्टूबर और नवंबर का महीना ठीक रहता है।

खेती में कितना खर्चा आएगा और कितना फायदा होगा
बता दें कि लहसुन की खेती में मुनाफा काफी अच्छा होता है। लहसुन के बीज की कीमत की बात करें, तो वो प्रति हेक्टेयर करीब 1 लाख रुपये है। हालांकि इसका लाभ इससे कहीं अधिक हो सकता है। एक हेक्टेयर में आपको औसतन 130 क्विंटल लहसुन की पैदावार मिलेगी। दरअसल लहसुन की फसल आसानी से 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक जाती है। इसको बेचने के लिए आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। वहीं अगर आपकी फसल 40 रुपये के हिसाब से बिकती है तो 130 क्विंटल की पैदावार से आपको 5.2 लाख रुपये की कमाई होगी। इसमें से अगर सवा लाख रुपये लागत निकाल दें तो भी आपको 4 लाख रुपये का मुनाफा होगा। यदि आपने इसका कुछ दिन के लिए भंडारण कर लिया तो आपका मुनाफा दस लाख तक भी जा सकता है।

कितना लगेगा बीज और कितनी होगी पैदावार
एक हेक्टेयर खेत में करीब 5 क्विंटल तक लहसुन की कलियां लगेंगी।
एक हेक्टेयर से 120 से 150 क्विंटल तक का प्रोडक्शन मिलता है।
औसतन 130 क्विंटल का प्रोडक्शन किसान आसानी से निकाल लेते हैं।
इसका बीज किसी भी बीज भंडार से मिल जाएगा। आप ऑनलाइन भी लहसुन मंगवा सकते हैं।
लहसुन की खेती करने से पहले ये जरूर जान लें
- लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है।
- लहसुन की बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छी बैठे।
- इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए।
- लहसुन की खेती किसी भी खेत में की जा सकती है, लेकिन उसमें पानी नहीं रुकना चाहिए।
- इसकी फसल करीब 5 से 6 महीने में अच्छे से तैयार होती है।

