नई दिल्ली। थूककर महिला के बाल काटने के मामले में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने लिखित रूप से माफ़ी तो मांग ली है मगर महिला आयोग इससे संतुष्ट नहीं है।
इस मामले में जावेद हबीब को राष्ट्रीय महिला आयोग यानी NCW माफ करने के मूड में नहीं है। दरअसल जावेद हबीब ने इस पूरे मामले को लेकर NCW से लिखित में माफी मांगी है लेकिन एनसीडब्ल्यू उनके माफीनामे से संतुष्ट नहीं है।
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच अब पुलिस करेगी। आपको बता दें कि इस पूरे मामले पर जावेद हबीब की खूब निंदा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लोग उनके हरकत को गलत बता रहे हैं।
आपको बता दें कि थूककर बाल काटने वाले वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)ने बीते शुक्रवार को जावेद हबीब को नोटिस भेजा था। नोटिस में हबीब को 11 जनवरी तक आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद स्पष्ट कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
नोटिस में एनसीडब्ल्यू ने उत्तर प्रदेश के पुलिस को वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के भी आदेश दिए थे। जिसपर जावेद हबीब ने लिखित में माफी मांगी थी लेकिन अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

