Bagpat news : जयंत ने संस्थानों के विलय कर चरण सिंह का नाम हटाने पर आपत्ति जताई

jayant singh

बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर बने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग जयपुर का विलय हैदराबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट में करके चरण सिंह का नाम नहीं देने पर आपत्ति जताई है।

चौधरी जयंत सिंह ने इसको लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। जयंत सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक कुशल राजनेता भी रहे है। उन्होंने देश के किसान और गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी थी।

उन्होंने विपक्ष में रहते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य किए। अब दो संस्थानों के विलय में उनका नाम हटाया जा रहा है जो उनका अपमान है। उन्होंने कृषि मंत्री से संस्थानों के विलय के दौरान संस्थान में चौधरी चरण सिंह का नाम जोडऩे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग रखी है।

advertisement at ghamasaana