लाइन मैन ने आग लगाकर किया आत्मदाह
लखीमपुर। अधिकारी की अनापशनाप मांग से परेशान होकर एक लाइनमैन में आत्मदाह कर लिया। उसे करीब 90 प्रतिशत जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका जेई उसके स्थानांतरण के लिए उससे उसकी पत्नी को अपने पास भेजने के लिए कह रहा था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने जेई को निलंबित कर दिया है।
पलिया हाइडिल कार्यालय में बतौर लाइनमैन तैनात कर्मी ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली, लाइनमैन का शरीर करीब 90 प्रतिशत जल गया, जिसे पलिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लाइन मैन ने पुलिस और वहां मौजूद लोगो के सामने बयान दिया की पलिया हाइडिल कार्यालय में तैनात जेई नागेन्द्र और एक अन्य व्यक्ति आए दिन उसे परेशान करते ट्रांसपर कर देने के एवज में बीवी और रिश्वत की डिमांड करते थे जिससे तंग आकर उसने आग लगा ली है, लाइनमैन के दिए बयाँन के आधार पर DM महेंद्र बहादुर सिंह ने जे ई नागेन्द्र को निलम्बित कर दिया है ।
और जानकारी देते हुए बताया है की अभी मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी, आपको बता दें की बीते कुछ दिनो पहले पलिया निवासी एक टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए खुद पर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिस्के बाद लखनऊ में टैक्सी ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

