नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने क्विज शो द बिग पिक्चर की वजह से चर्चा में हैं। अन्य शो की तरह उनके भी इस शो में आम कंटेस्टेंट्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी हिस्सा लेते रहते हैं। इस बार द बिग पिक्चर के वीकेंड धमाका एपिसोड में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंचीं। यहां शो में पहुंचकर रणवीर सिंह ने इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ द बिग पिक्चर का गेम खेला।
इस दौरान सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने अपना खान टैलेंट भी दिखाया है। दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर द बिग पिक्चर से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में रणवीर सिंह सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के साथ गेम खलते और काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो प्रोमो में जाह्नवी कपूर ने अपना खास टैलेंट भी दिखाया है।
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को गेम खिलवाते हुए कहते हैं कि क्या आप दोनों मेरा गेम खेलने के लिए रेडी है। इसके बाद रणवीर सिंह दोनों अभिनेत्रियों को खास चैलेंज देते हैं। इसमें वह सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को टंग ट्विस्टर चैलेंज देते हैं। इस चैलेंज में दोनों अभिनेत्रियों को अपनी जीभ टेढ़ी कर एक लाइन बोलनी होती हैं।

