राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला कमल, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार

bjp flag

नई दिल्ली। जोश, जज्बा और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो निश्चित रूप से वह व्यक्ति इतिहास रच देता है और यही हुआ है जो चार राज्यों के चुनाव के परिणाम आए हैं उसमें बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। एग्जिट पोल भी अगर मगर के चक्कर में फंसे थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ।

पांच राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। जिसमें तीन बड़े राज्यों में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। शाम 7:00 बजे तक आए परिणामों में और रुझानों में राजस्थान में बीजेपी 114 सीटों पर, मध्य प्रदेश में 160 सीटों पर और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर बढ़त बनाई हुई थी। वही तेलंगाना में भी बीजेपी को 8 सीटें प्राप्त हुई है जो पिछले चुनाव से सात ज्यादा है। यह भी भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत की बात है।

इन परिणामों में छत्तीसगढ़ का परिणाम सबसे चौंकाने वाला रहा है। क्योंकि यहां माना जा रहा था कि कांग्रेस की सरकार बनी तय है। बैरल तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से यह बात तो साबित हो गई की अभी भी जनता में मोदी मैजिक बरकरार है। बचपन इस बार इन तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था।

मुख्यमंत्री का फैसला तो कल परसों हो सकता है लेकिन इस जीत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है। मिजोरम की मतगणना सोमवार को की जाएगी।

चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana