कंगना रनोट ने बनाया अनन्या पाण्डेय का मज़ाक

नई दिल्ली। कंगना रनोट ने अनन्या पांडे का मजाक उड़ाया है। हालांकि उन्होंने अनन्या पांडे का बिना नाम लिए ऐसा किया है। अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी है और वह फिल्म अभिनेत्री भी है। कंगना रनोट ने ऐसा द कपिल शर्मा शो पर किया है। कंगना रनोट ने बॉलीवुड के कई कलाकारों पर जमकर निशाना साधा था। इनमें करण जौहर से लेकर बॉलीवुड के स्टार किड्स भी शामिल है।

अब एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें कपिल शर्मा कंगना रनोट से पूछते है, ‘बॉलीवुड बिंबो कौन है?’ कंगना रनोट ने बिना नाम लिए ऐसा प्रतीत होता है अनन्या पांडे पर निशाना साधा हैl दरअसल द कपिल शर्मा शो के हाल ही में अनन्या पांडे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आई थी।

अनन्या से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी जीभ से अपनी नाक छू सकती हैंl तब उन्होंने ऐसा करके दिखाया था और इसे ‘टैलेंट’ कहा था।

कंगना रनोट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘जो लोग जीभ से नाक छू सकते हैं, वह सभी बॉलीवुड बिंबो हैl इसके अलावा उन्होंने अनन्या पांडे की नकल करने का भी प्रयास कियाl कई लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैंl कंगना रनोट ने इसके पहले करण जौहर पर भी निशाना साधा थाl वह उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही है। अब कंगना फिर से हमलावर है।

advertisement at ghamasaana