देहरादून। लायंस क्लब देहरादून डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 ने सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। कांवली रोड स्थित लायंस हॉस्पिटल में आयोजित कैम्प में आए लोगों की जांच कर स्वस्थ रहने के तरीके बताए।
कैंप में जनरल फिजिशियन डॉ. नरेंद्र कुमार, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. कृष्ण गोपाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणुका अग्रवाल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रियंका वी. गंभीर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार व डॉ. स्वाति, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके जैन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने मरीजों की जांच की। डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की डा. रेणुका अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन में डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष लायन राहुल देव ढंड, कोषाध्यक्ष लायन निशान्त ऐरन, सचिव लायन अमित कुमार गर्ग, हॉस्पिटल चेयरमैन एमजेएफ लायन अभय गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष राहुल देव ढंड ने बताया कि हॉस्पिटल में हर माह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों को लाभ मिलता है। अन्य दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टरों कम फीस में मरीजों की जांच करते हैं।

