अमरोहा। आज 24 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को सम्बोधन के तहत मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डल गजरौला के 15 शक्ति केन्द्रों के संयोजकों के दिशानिर्देशों द्वारा 95 बूथों पर पन्ना प्रमुखों की उपस्थिति में लगभग 82 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना एवं बूथ कार्यसमिति की बैठक ली गई।
बैठक के दौरान बूथ अध्यक्ष ने बूथ कार्यकारिणी एवं पन्ना प्रमुखों को सरकार की अब तक की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी 2022 उत्तर प्रदेश में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। किंतु हमें विचलित और घबराने की आवश्यकता नहीं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पार्टी एवं सर्व समुदाय की पार्टी है। गांव गरीब किसान की पार्टी है। जिनके द्वारा भारत वर्ष में सड़कों एवं नदियों का जाल बिछाया जा रहा है।जिससे कि गरीब का उत्थान होना संभव है।
खेती के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री मेकर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता का परिचय दिया। विश्व के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कोरोना के वैक्सीनेशन के कार्य पर चिकित्सक नर्स एवं सफाई कर्मियों को बधाई दी और सभी राज्यों में सरकार के अच्छे कार्य की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉक्टर उत्तम सिंह प्रजापति सहित मंडल में निवास करने वाले मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।

