देवबंद में 25 एकड़ भूमि में बनेगा मदनी यूथ सेंटर, युवाओं को स्काउट गाइड की तरह दी जाएगी ट्रेनिंग

सहारनपुर। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि 25 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले सेंटर में भारत स्काउट गाइड जमीयत यूथ क्लब के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मकसद देश की सेवा और जरूरत के समय में पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए पूरे देश में एक टीम तैयार करना है।
देवबंद क्षेत्र के केंदुकी गांव में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मदनी यूथ सेंटर की संग-ए-बुनियाद रखी। करीब 25 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले सेंटर में युवाओं को स्काउट एवं गाइड की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

जमीयत यूथ क्लब के बैनर तले स्थापित होने वाले मदनी यूथ सेंटर के बारे में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि 25 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले सेंटर में भारत स्काउट गाइड जमीयत यूथ क्लब के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मकसद देश की सेवा और जरूरत के समय पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए पूरे देश में एक टीम तैयार करना है, जो स्काउट गाइड के रोल के अनुसार सेवा का काम करेगी। बताया कि जमीयत यूथ क्लब पिछले कई वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहा है और हर नाजुक समय में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है। 

बता दें कि कार्यक्रम में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने दुआ के साथ सेंटर की बुनियाद रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसमें मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी, मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना नियाज फारूकी, कारी शौकत अली, मुफ्ती राशिद आजमी, मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, मौलाना मोहम्मद मदनी, कारी यामीन आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana