प्रयागराज । महाकवि पं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र डॉ अमरेश त्रिपाठी 65 का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी पत्नी का भी 2020 में कोरोना से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे के कनाडा से आने के बाद किया जाएगा।
दारागंज के रहने वाले अमरेश त्रिपाठी रात में स्वस्थ थे, लेकिन अचानक तबियत खराब हुई और इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। अमरेश की पत्नी डॉ अर्चना त्रिपाठी का कोरोना से 26 नवंबर 2020 को निधन हो गया था। उनका एकलौता बेटा चिंतन त्रिपाठी कनाडा में पीएचडी कर रहा है। वह घर आने के लिये रवाना हो चुका है।
अमरेश का अंतिम संस्कार शनिवार को दारागंज घाट पर किया जाएगा। अमरेश वाराणसी के हरिश्चंद्र कॉलेज में हिन्दी के प्रवक्ता से रिटायर हुए थे। वे उच्चतर सेवा आयोग में भी कार्यरत रहे।

