बिजनौर। अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन के समीप कावंड़ियो की बाइक व स्कूटी को को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार कावंड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें साथी कावंड़ियों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें दो कावंड़ियों शिवम 26 वर्ष तथा अखिलेश 25 को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी पूर्वी व सीओ ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा घायलो का हालचाल जाना।
बताया जा रहा है कि बरेली के पनबढ़िया गांव शेरगढ़ निवासी 24 लोगो का जत्था हरिद्वार से कावंड़ लाने के लिए जा रहा था। जिनमें शिवम गंगवार 25 पुत्र नरेन्द्रपाल और अखिलेश 26 पुत्र ओमप्रकाश बाइक से तथा उत्कृष्ट पुत्र अहिवरण व रामबहादुर पुत्र सोमपाल स्कूटी से साथ जा रहे थे। वह लोग रात्रि में दो बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव आसफाबाद चमन के समीप पहुंचे सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कावंड़ियों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने शिवम तथा अखिलेश को मृत घोषित कर दिया।
अन्य दोनों कावंड़ियों का उपचार चल रहा है। साथी कावंड़ियो में घटना से कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल व सीओ अंजनी कुमार तथा कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह सीएचसी पहुंचे ओर घायल कावंड़ियों का हालचाल जाना। इस सम्बंध में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कावंड़ियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

