बिजनौर। अफजलगढ़ के भूतपुरी जसपुर मार्ग गांव सुआवाला पेट्रोलपंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की काशीपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार गांव शेरगढ़ निवासी सोनित 24 वर्ष पुत्र हेमराज सिंह व सिपाहियोवाला टांडा निवासी माइकल 22 वर्ष पुत्र चौखे सिंह बृहस्पतिवार की शाम बाइक से शेरगढ़ से अफजलगढ़ की ओर आ रहे थे। सुआवाला पट्रोलपंप के समीप पहुंचे ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।जिसमें की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि सोनित गम्भीर रूप से घायल हो गया था।
जिसे सीचसी से गम्भीरवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया था।परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए थे।जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।घटना से मृतको के परिजनो में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनो मृतको के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

