मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, जिंदा जल गया सिपाही दंप​त्ति, पांच और की जान गई

muzaffarnagar news

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही दंप​त्ति ट्रक के नीचे फंस गए। इसी दौरान आग लग जाने से दोनों जल गए। नई मंडी और मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हादसे हुए। इसके अलावा अलग अलग हादसों पांच और लोगों की जान गई है।

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रहने वाले मृतक दंप​​​त्ति सुधीर और सोनिया यूपी पुलिस में सिपाही थे। मंगलवार सुबह वह बिलासपुर कट के पास खड़े थे। देहरादून की ओर से आए अनियंत्रित ट्रक ने दंप​त्ति को कुचल दिया। ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया और हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पहले बाइक में आग लगी और फिर ट्रक ने भी आग पकड़ ली। जिससे सिपाही दंपत्ति की जलकर मौत हो गई।

सोमवार रात नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर निवासी तीन दोस्त दक्ष, सौरभ पाल और अर्पण बाइक पर मुजफ्फरनगर से खतौली जा रहे थे। उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, मंगलवार को तीनों की मौत हो गई।

उधर, शहर के रामपुरी निवासी संदीप वर्मा और हनुमान चौक निवासी ईश्वर दयाल एक विक्की पर सवार होकर हाई से गुजर रहे थे। इस बीच सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसें में दोनों की मौत हो गई।

advertisement at ghamasaana