शामली। चौसाना में ऊन मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दंपत्ति व बालिका को टक्कर मार दी। हादसे मे पति की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उपचार के दौरान गर्भवती पत्नी ने भी अस्पताल मे दम तोड़ दिया। इसके अलावा बालिका की हालात भी गंभीर बनी है।। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊन मार्ग पर प्रदर्शन की योजना बनाई, लेकिन चौसाना पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव बल्लामजरा निवासी इमरान अपनी पत्नी जिंदी व दो वर्षीय बालिका के साथ शामली अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड कराने के लिये जा रहा था। जैसे ही टोडा गांव के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मारपीट दीएजिससे दम्पत्ति सडक पर जा गिरे। पति इमरान 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदी 28 वर्ष व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके लोगो की भीड एकत्र हो गई और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने घटना का विरोध किया और पिकअप वैन को पकडने के लिए पीछा किया, लेकिन सफल नही हो सके। वही सूचना पर पहुॅची पुलिस ने परिजनों को शांत कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहॉ घायल महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। वही पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है। महिला आठ महीने की गर्भवती थी

