बागपत। बड़ौत के राजपुर खानपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर बृहस्पतिवार की रात लेनदेन के विवाद में तीन लोगों ने मजदूर यूसुफ को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
राजपुर खामपुर का रहने वाला युसूफ पुत्र रसीद गांव में ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार कि देर रात एट भट्टे पर रुपए के लेनदेन को लेकर तीन लोगों से उसका विवाद हो गया। इस पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दियाए जिससे उसकी मौत हो गई ।
मजदूर की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी । सीओ विजय कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।

