शामली में बड़ी घटना, दुष्कर्म पीड़िता युवती की गला घाेंटकर हत्या

rape

शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में शुक्रवार दोपहर को घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़ित 24 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव के युवक को मौके पर पकड़ लिया और उस पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पकड़ा गया युवक युवती से दुष्कर्म के आरोपी का भाई है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दोपहर के समय आरोपी युवक घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म की को​शिश की। युवती ने विरोध किया तो युवक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शोर शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और भागते हुए युवक को पकड़कर घर में बंद कर ​पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि मौके पर पकड़ा गया युवक पूर्व में युवती के साथ पूर्व में दुष्कर्म के आरोपी का भाई है। दुष्कर्म का आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

advertisement at ghamasaana