श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) । श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक स्कूल पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। दोनों को करीब से पिस्टल से गोली मारी गई है।
इस हमले में प्रिंसिपल सतिंदर कौर और टीचर दीपक चंद की हत्या हुई है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने सभी को कमरे से बाहर निकाला और मोबाइल नीचे रखने को कहा। इसके बाद आतंकियों ने आईकार्ड देखा और दोनों टीचर्स को गोली मार दी।

