मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं, उनके इस वीडियो पर फैन्स काफी उत्साहित हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लेटेस्ट वीडियो को कुछ देर में हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

बॉलीवुड में एक से एक आइटम सॉन्ग से धमाल मचाने वाली मलाइका अरोड़ा हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं, अपने इवेंट्स की जानकारी साझा करने के साथ साथ नए नए पोस्ट से फैन्स को एंटरटेन करती हैं, मलाइका अरोड़ा का कोई भी अंदाज हो फैन्स को पसंद आ ही जाती है ।

एक्ट्रेस ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका ब्राइडल लुक दिख रहा है, वीडियो में मलाइका एक दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, मलाइका अरोड़ा का यह लेटेस्ट वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल मलाइका अरोड़ा जल्द ही इंडियाज बेस्ट डांसर के अगले सीजन में नजर आने वाली हैं । उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है। उनके गानों की बात करें तो उन्होंने छैंया छैंया, अनारकली डिस्को चली और मुन्नी बदनाम हुई जैसे सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। इसी के साथ अच्छी खासी फैन फालोइंग है। वो अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल से लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं। मलाइका, अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रही हैं।

