नई दिल्ली। कर्नाटक से शुरू हुए हिज़ाब विवाद कांड को लेकर विरोध और प्रदर्शन का दौर जारी है। मुस्लिम संगठन से लेकर अन्य लोग इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इसी मामले में पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्त्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला ने भी अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा है कि महिलाओं के कम या ज्यादा कपड़े पहनने को लेकर इस तरह के मामले मुस्लिम महिलाओं के लिए भयावह हैं।
मलाला कहती हैं कि मुस्लिम महिलाओं को इस तरह हाशिये पर नहीं रखा जाना चाहिए। बता दें कि मलाला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संवेदनशील मामलों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहीं हैं।

