अखिलेश के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक और राजनीतिक दल का साथ मिला है। तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मैदान में नहीं उतरेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अखिलेश यादव के साथ एक वर्चुअल रैली भी करेंगी।किरणमय नंदा ने ममता बनर्जी से कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात के बाद यह स्पष्ट किया कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आगामी 8 फरवरी को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल सभा करेंगी।

किरणमय नंदा ने कहा, ”टीएमसी उत्तर प्रदेश चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, बल्कि सपा को समर्थन देगी। यह ममता बनर्जी की पार्टी ही थी जिसने 2021 के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के भाजपा के सपने को चकनाचूर कर दिया था। यह पूरे विपक्ष के लिए एक सबक है।”

advertisement at ghamasaana