मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी से की आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत

aap

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने चुनाव अभियान की शुरुआत उत्तरकाशी से शुुरु कर दिया है। यहां आयोजित जनसभा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड विधान सभा के चुनाव अ‌भियान की आधार शिला उत्तरकाशी से रखी जा रही है। जिसमें नीव का पत्थर अजय कोठियाल के नाम से रखा गया है। जनसभा के दौरान कई लोगों ने आप पार्टी में भी शामिल हुए।

बुधवार को उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आप की चुनावी जनसभा आयोजित हुई। यहां अपने संबोधन के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए यहां के लोगों ने खून पसीना बहाया। लेकिन राज्य बनने के बाद वोट लगत जगह दिया। लोगों के पास विकल्प नहीं था। लेकिन अब आप एक मजबूत विकल्प है।

सिसोदिया ने कहा कि कर्नल को‌ठियाल केवल गंगोत्री विधायक या उत्तराखंड के सीएम पद के लिए नहीं लड़ रहे है बल्कि उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए खड़े हैं। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस दोनों से चुनौती देकर पूछता हूं कि पूरे राज्य में एक सरकारी स्कूल बता दो जहां निजी स्कूलों को छोड़ कर बच्चे आ रहे हों। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों को छोड़ कर बच्चे आ रहे हैं। नीट परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दबदबा बनाया है।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ‌मंहगी बिजली खरीदने के बावजूद भी वहां की 80 फीसदी जनता का बिल जीरो आता है। उत्तराखंड में बिजली बनती है। फिर भी यहां महंगी है। जो दिल्ली में हो सकता है वह उत्तराखंड में क्यों नहीं। सिसोदिया ने कहा कि आज उत्तराखंड के पास आप एक बेहतर विकल्प है। आप की सरकार बनेगी तो उत्तराखंड में भी सस्ती बिजली, बेहतर स्कूल व मोह‌ल्ला क्लीनिक होंगे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा चौहान ने किया।

फौज से सीखी है लीडरशिप
अपने संबोधन के दौरान अजय कोठियाल ने कहा कि उन्होंने लीडरशिप फौज से सीखी है। विपरीत परिस्थितियों में काम करने का जब्जा फोज की हरी वर्दी ने उन्हें सिखाया है। कोठियाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आप पार्टी ने मेरी कर्मभूमि से ही मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति दी है। जो मैने उत्तरकाशी में सीखा है उसे पूरे प्रदेश में फैलाऊंगा। कोठियाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस उत्तराखंड के जहाज को डुबो रहे हैं। युवाओं के चेहरों से मुस्कराहट गायब हो गई है।

कांग्रेस-बीजेपी से पूछना सवाल
सिसोदिया ने कहा कि जब कांग्रेस व बीजेपी वाले वोट मांगने आएं तो उनसे सवाल जरूर पूछना। 21 सालों से उत्तराखंड की जनता के साथ क्यों छलावा किया। दिल्ली में सरकार में आते ही आप ने शिक्षकों का वेतन बढाया,लॉक डाउन में लोगों को राहत दी, रोजगार दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5 हजार से 10 हजार किया। मोहल्ला क्लीनिक दिए।

बीजेपी ने एक बार में तीन सीएम दिए
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार तीन बार बनी। तीनों बार आप ने एक सीएम दिया। लेकिन उत्तराखंड में बीजेपी ने एक ही बार तीन सीएम दे दिए हैं। उन्होनें कह‌ा के उत्तराखंड को लुलपुल सीएम नह‌ीं चाहिए। सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली में एक बार आप की सरकार बनी तो दिल्ली के लोगों ने बीजीपी और कांग्रेस दुबारा नहीं देखा। तब से लगातार तीसरी बार आप की सरकार बनी है।

advertisement at ghamasaana