पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद नई कैबिनेट पर मंथन शुरू, कई मंत्रियों की होगी छुट्टी

नई दिल्ली। पंजाब की कमान संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के सामने अगली चुनौती नए मंत्रिमंडल के गठन की है। इस चुनौती से निपटने के लिए शुक्रवार देर रात तक दिल्ली में मंथन चलता रहा।

पार्टी आलाकमान के निर्देश पर चन्नी देर रात दिल्ली पहुंचे और राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कैबिनेट की मीटिंग को लेकर बातचीत की। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात पर रही के कैबिनेट में किन मंत्रियों को रखा जाए और किन्हे बाहर किया जाए।

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद कैबिनेट में कैप्टन अमरेंद्र से जुड़े मंत्रियों की छुट्टी अब तय मानी जा रही है। सभी सियासी दल नहीं सत्ता में मंत्रियों की स्थिति को लेकर अलर्ट हैं।

advertisement at ghamasaana