नई दिल्ली। बिग बॉस 15’ में पुराने सीजन के कई कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी शो में पहुंच गई हैं। ‘बिग बॉस’ की टीआरपी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं जा रही थी जिसके बाद लगता है मेकर्स ने ट्विस्ट लाने की कोशिश की है। वीकेंड का वार में सलमान खान इसका जिक्र करते सुनाई देंगे।
‘बिग बॉस 15’ वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान कहते हैं कि ‘आप लोगों को जगाने के लिए हम लोगों को पिछले सीजन के कंटेस्टेंट लाने पड़े। ये जो सीजन है सब के सब फॉल्स (गलत) दिखाई दे रहे हैं।‘
प्रोमो में आगे तेजस्वी प्रकाश कहती हैं कि ‘कोई इस घर में इतना बड़ा एक्टर नहीं है कि वह झूठी एक्टिंग करने की हिम्मत रखे।‘ उन्हें रोकते हुए सलमान कहते हैं कि ‘तेजा, क्या मैं आपको अभी यहां रोक सकता हूं?’ आगे वह गुस्से में कहते हैं, ‘घर में किसी के पास भी इस शो को जीतने का मौका नहीं है।‘

