होली पर ये उपाय करने से दूर हो जाती हैं विवाह संबंधी बाधाएं

Holi puja

होली उत्साह और उमंग का पर्व है. ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं। विभिन्न संस्कृति और धर्मों के लोगों को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्रीय भावना को जागृत करने की दृष्टि से हमारे ऋषि, महर्षियों ने शताब्दियों पूर्व ही इस पर्व का श्रीगणेश किया ताकि सभी धर्मों, वर्गों, समुदाय के लोग विविध रंगों और उत्साह में रंग जाएं। होली के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है, साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। यदि होली (Holi) के अवसर पर कुछ उपाय किए जाएं तो कई तरह की समस्यायों से निजात मिल सकती है।

विवाह बाधा दूर करने के लिए उपाय
होली दहन के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर लग्न मंडप सुपारी, बिल्व पत्र, हल्दी की गांठ और आक धतूरा किसी भी शिव मंदिर में चढ़ाकर अभिषेक व धूप-अगरबती करके अपने शीघ्र विवाह के लिए गौरीशंकर से प्रार्थना करें. चढ़ाई सामग्री में से आक-धतूरा 1-1 वापस अपने साथ ले आएं और ध्यान रहे बगैर पीछे मुडे़ घर आ जाएं और शाम को होलिका की अग्नि में वही आक धतूरा स्वाहा कर दें. ऐसा करने से विवाह में हो रही समस्याएं दूर हो जाएंगी. 
ऐसा करने से दूर होंगी मुसीबतें 

  • अगर किसी व्यक्ति पर भूत-प्रेत या जादू-टोने का असर हो तो पीड़ित के सिर से सात बार श्रीफल यानी नारियल उतार लें. अब होलिका दहन के समय इसे अग्नि में जला दें, ऐसा करने से सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी.
  • परिवार के सदस्यों की लंबी आयु एवं खुशहाली के लिए होलिका दहन के समय अन्न की आहूति दें, इससे लाभ होगा.
  • होलिका की सात बार परिक्रमा करने और इस दौरान अपने ईष्ट देवी-देवता का ध्यान करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
vineet kaushik
आचार्य विनीत कौशिक
advertisement at ghamasaana