विधायक अदिति सिंह के बगावती तेवर बरकरार, यूपी डिप्टी स्पीकर के चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ डाला वोट

नई दिल्ली। साल 2017 में हुए उत्तप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सदर सीट से चुनाव जीत कर विधायक बनी अदिति सिंह ने पिछले कुछ समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया है।

उनके भाजपा में जाने की अटकलें भी कई बार लग चुकी हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुनाव में भी उन्होंने एक बार फिर से बगावती तेवर अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बाद भी वोट डाला।

दरअसल सोमवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के लिए मतदान कराया गया। कांग्रेस ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। लेकिन इसके बावजूद रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह पार्टी लाइन को तोड़कर मतदान करने पहुंची। विधायक अदिति सिंह के द्वारा वोट दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

advertisement at ghamasaana