लखनऊ। दिवाली से पहले ही किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। गंगा एक्सप्रेसवे के लिये अपनी जमीन दे चुके धनराशि मिलने से बचे किसानों के लिये खुशखबरी है। सरकार ने जिला प्रशासन को भुगतान के लिये 210 करोड़ रुपये और दिये। यूपीडा ने अब तक 735 करोड़ रुपये दिये थे, 210 करोड़ और मिलने के बाद बदायूं जिले को किसानों के लिये मिलने वाला पूरा भुगतान कर दिया गया है।
गंगा एक्सप्रेस-वे पटल को यूपीडा से 210 करोड़ रुपये का बजट आ गया है। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य रफ्तार से चल रहा है अब तक 735 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है अब सरकार ने 210 करोड़ा का भुगतान और मिल गया।
अधिकारियों के मुताबिक गंगा एक्सप्रेस-वे में भूमि अधिग्रहण पर केवल 945 करोड़ खर्च होना है। अब तक का भुगतान हो गया था अब नया बजट आया है और फिर से गंगा एक्सप्रेस-वे को भुगतान शुरू कर दिया गय है। बतादें कि जिले से गंगा एक्सप्रेस-वे पांच तहसीलों के 83 गांव से 92 किलोमीटर लंबा निकल रहा है। अब अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

