नई दिल्ली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी मर्जी से शादी करने वाली 19 साल की एक लड़की की उसकी मां और भाई ने निर्दयता से हत्या कर सिर काट लिया। वे इतनी दरिंदगी के बाद भी नहीं रुके, सेल्फी ली और सिर ले जाकर पड़ोसियों को दिखाया।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रविवार को हुई इस घटना से पड़ोसी सहम गए, उन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी 38 साल की मा शोभा संजय मोटे और 18 के भाई संकेत मोटे में लड़कों के सुसराल जाकर उसी के घर में यह क्रूरता की। स्थानीय वीरगांव थाने की पुलिस के अनुसार उन्होंने पड़ोसियों के सामने कहा कि वे अपनी बेटी की हत्या इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ यह शादी की।
पुलिस ने बताया कि भाई बहाने से अपनी बहन के घर में घुसा था। लड़की का पति दूसरे कमरे में था । लड़की जब खाना बनाने के लिए रसोई घर में आई, उसी समय धारदार हथियार लेकर आ में उसपर हमला कर दिया। आरोपी मां-बेटे ने पुलिस के सामने भी जुर्म कुबूल किया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

