नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है ,ये खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश है और उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बनने जा रही है दुल्हन और इसी महीने 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ बंधेगी शादी (wedding) के बंधन में, आपको बता दे की उनकी शादी को लेकर खास तैयारियां शुरू हो गयी है और साथ ही मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया है, की वो अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में करेंगी जिसके लिए उन्होंने गोवा में एक 5 स्टार होटल बुक कर लिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर (Suraj Nambiar) 28 जनवरी को एक डांस फंक्शन रखेंगे, जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) के कई करीबी दोस्त अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस देंगें और साथ ही आपको बता दे की उनकी शादी में प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor), डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के साथ-साथ उनके कई करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।

