लखनऊ। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में चल रहे मतदान के दौरान हिज़ाब उतारने को लेकर हंगामा हो गया। महिलाओं ने कहा कि वह बूथ के अंदर महिला कर्मचारी के सामने ही अपना हिज़ाब उतारेगी। बाहर किसी गैर मर्द के सामने नहीं। काफ़ी देर तक यह हंगामा होता रहा।
दरअसल, कर्नाटक से उठे हिज़ाब कांड के बाद से यह मामला पूरे देश तक फैल गया है। ऐसे में यहां चुनाव के दौरान भी हिज़ाब का मामला चुनाव ड्यूटी में लगे अफसरों और कर्मचारियों के लिए परेशानी का शबब बन गया है।
कुछ लोगों ने आशंका जताई थी कि हिज़ाब की आड़ में मुस्लिम महिलाएं फर्जी वोटिंग कर सकती हैं। इसलिए वोट ड़ालते समय हिज़ाब ना पहना जाए। इससे पहले चरणों के चुनाव में भी परदे में पहुंचकर वोटिंग करने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं।

